उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठा रहे 32.91 लाख अयोग्य लाभार्थियों के खाते में 2,326 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. अब सरकार इनसे वसूली करेगी. इस संबंध में ड्रॉफ्टिंग भी कर ली गई है. इसको लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीते दिनों संसद में भी कहा था कि अयोग्य लोग भी प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं.कृषि मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत 32.91 लाख अयोग्य लाभार्थियों के खाते में 2,326 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं. सरकार द्वारा ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और मामला दर्ज कर कार्रवाई भी जाएगी.इसलिए सरकार इस बार ऐसे 33 लाख किसानों को पैसा नहीं ट्रांसफर करेगी.
लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
1-सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं
2- यहां Payment Success टैब के नीचे भारत का नक्शा दिखेगा
इसके नीचे Dashboard लिखा होगा, इसे क्लिक करें
3- यह Village Dashboard का पेज है, यहां आप अपने गांव की पूरी डिटेल ले सकते हैं.
4- सबसे पहले स्टेट स्लेक्ट करें, इसके बाद अपना जिला, फिर तहसील और फिर अपना गांव.
5- इसके बाद शो बटन पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद आपको पूरे गांव में कितने किसान रजस्टर्ड हैं, कितने को किस्त मिल रही है या किसका आवेदन रिजेक्ट हुआ है जैसी सारी जानकारी मिल जाएगी.
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि?
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार किसानों द्वारा किसानों को हर वर्ष 6000 रुपए खेती के लिए दिए जाते हैं. केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत किसानों को कर्जमुक्त कराने के लिए की गई है. सरकार 6,000 रुपए साल भर में 3 किश्तों में देती है. जिसके तहत 4 महीने में एक किश्त किसानों के खाते में भेजी जाती है. हर किश्त में 2000 रुपया दिया जाता है.
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know