- फरार चल रहे टप्पेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट- महेन्द्र सिंह/सौरभ त्यागी
स्थान जालौन उत्तर प्रदेश
जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के क्राइम फ्री जालौन के स्वर्णिम स्वप्न को साकार करने की कड़ी में क्षेत्राधिकारी जालौन विजय आनंद के नेतृत्व में कुठोंद थाना पुलिस ने एक और सराहनीय कदम बढ़ाया है
संबंधित मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अबधेश सिंह ने बताया कि कुठोंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर में एक सुनार सागर पुत्र कृष्ण मुरारी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी दुकान पर कुछ लोग सामान देखने आए और कुछ जेवरात गायब कर दिए हैं
इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कुठोंद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी तथा हदरुख चौकी प्रभारी गोकुल सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर चार शातिर अंतरराज्यीय टप्पेबाजों को गिरफतार किया है
गिरफ्तार किए गए टप्पेबाजों के पास से सुनार की दुकान से टप्पेबाजी कर गायब किए गए सोने के जेवरात ( 6अंगूठी,2 जोड़ी बृजवाला,1जोडीझुमकी ) बरामद किए गए हैं जिनकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपए से अधिक है
गिरफ्तार किए गए टप्पेबाजों के नाम-1- विक्रम पुत्र छित्तर
2- पप्पू पुत्र पुनिया
3- रोशनी पत्नी पप्पू
4- मंजू पत्नी विक्रम
निवासीगण जिला अलवर ( राजस्थान) बताए गए हैं
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अबधेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उक्त टप्पेबाजों ने कुछ महीने पहले इसी सुनार की दुकान से लाखों रुपए की कीमत की ज्वेलरी चोरी कर ली थी और आज़ फिर से टप्पेबाजी करने आए थे लेकिन दुकानदार और स्थानीय पुलिस की सक्रियता के चलते उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाए
पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है तथा उनके अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
विजुअल मौके के
बाइट अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know