Top News

सांड़ ने किया हमला किसान की मौत, जानिए कारण

सांड़ ने किया हमला किसान की मौत, जानिए कारण 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21संवाददाता औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में साड़ के हमले से बाजार करने आये किसान की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिधूना क्षेत्र की चौकी कुदरकोट के ग्राम सराय शीशग्रान के मजरा नगला बढ़ई निवासी किसान राम प्रकाश (58) पुत्र राजाराम बीती शाम कुदरकोट में सब्जी खरीदने गया था, वह जैसे ही बाजार में पहुंचा कि तभी एक सांड़ से उस पर हमला बोल दिया और उसे टक्कर मारकर जमीन पर पटक दिया जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस बीच किसान को बचाने गये लोगों पर भी किसान ने हमला किया मगर वह बाल बाल बच गये। मौके पर मौजद लोग घायल किसान को उपचार हेतु प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गये जहां से गंभीर हालत के चलते सैंफई के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन घायल किसान को सैंफई ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने