Top News

लॉक डाउन में ईमानदारी से पढ़ाई करने पर अध्यापिका ने दी साइकिल ईनाम

ब्यूरो चीफ -मनोज तोमर /उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21

धौलाना:यूं तो बेसिक शिक्षा विभाग हमेशा लोगों की तर्जनी के निशाने पर रहता है। लेकिन कुछ अध्यापक सराहनीय कार्य भी करते हैं। गांव कपूरपुर के परिषदीय विद्यालय की अध्यापिका मानसी भटनागर ने कक्षा छह के छात्र प्रिंस को लाक डाउन के दौरान विषम परिस्थितियों में बेहतर पढ़ाई करने से खुश होकर एक साइकिल ईनाम स्वरूप प्रदान की है। जिससे छात्र के स्वजन जहां गदगद हैं वहीं अध्यापिका की सराहनीय कार्य की प्रशंसा गांव में की जा रही है।यह जानकारी देते हुए ए आर पी सीमा तोमर ने बताया कि गांव कपूरपुर में संविलयान विद्यालय स्थित है। लाक डाउन के दौरान कक्षा छह के छात्र प्रिंस ने घर रहकर अध्यापिका मानसी भटनागर के दिशा
निर्देश पर बेहतर पढ़ाई की। जिसकी जानकारी टेस्ट के माध्यम से हुई। अन्य छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन प्रिंस ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। जिससे खुश होकर मानसी भटनागर ने एक नई साइकिल ईनाम स्वरूप प्रदान की है। प्रभारी प्रधान अध्यापिका अंजना, सहायक अध्यापिका बेबी, सताक्षी व माहेश्वरी, सपना आदि ने भी उत्साहवर्धन किया। प्रिंस की मां कविता ने अध्यापकों के शिक्षण शैली को सराहा है। साथ ही आभार जताया। वहीं गांव के लोग भी इस कार्य की प्रशंसा करते नजर आए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم