हदरुख चौकी प्रभारी ने 315 बोर तमंचा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

त्यौहार में घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने 315 बोर तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट सौरभ त्यागी
हदरुख जालौन

जालौन पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अबधेश सिंह द्वारा जनपद में चोरी, डकैती, लूट, अपराधिक घटनाओं हेतु चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी जालौन के निर्देशन में कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी के हदरुख चौकी प्रभारी गोकुल सिंह ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बिचौली से लुहारी की ओर जा रहे शातिर अपराधी को रात्रि के समय दबोच लिया ।
जामा तलाशी पर उसके पास से एक एंड्राइड मोबाइल व ₹710 नगद व एक आदत तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । पकड़ा गया अभियुक्त मूलचंद्र पुत्र रामअवतार धोबी निवासी हरौली बहादुरपुर थाना भरेह जनपद इटावा को चौकी प्रभारी गोकुल सिंह , व का0 शिवम का0 रंजीत, का0 अनिकेत पांडेय ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم