Top News

हाईवे चौड़ीकरण के विरोध में धरने पर बैठे प्रधान

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21

गुरसहायगंज (कन्नौज):जीटी रोड चौड़ीकरण में भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान आंदोलित हैं। गुरुवार को चौड़ीकरण करने पहुंची मशीनों को किसानों ने रोक लिया। कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए मशीनों को वापस करा दिया। बताते चलें कि अलीगढ़ से कानपुर तक जीटी रोड चौड़ीकरण का काम हो रहा है। इसमें रजलामऊ के कई किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई है। बुधवार से किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को चौड़ीकरण करने पहुंची मशीनों को किसानों ने रोक लिया।
प्रदर्शन कर रहे किसान ऋषिकांत दीक्षित, मदनलाल, मैंनूर, सोबरन महेंद्र बाथम ने बताया कि सरकार उन्हें एक बीघा का चार लाख रुपये मुआवजा दे रही है। हम लोगों की मांग है कि उन्हें 40 लाख रुपये दिया जाए। मांग पूरी न होने तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم