Top News

अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार युवक को मारी टक्कर मौके पर हुई मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ब्यूरोचीफ सौरभ त्यागी जालौन

आटा जालौन
आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे में संकट मोचन चौकी के बालाजी ढाबा के पास एक बुलट सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक उछलकर हाइवे पर गिर पड़ा। और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने युवक के पास मील कागजो से उसकी पहचान कर उसके घर वालो को घटना की सूचना दी। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
माधौगढ़ कोतवाली के ग्राम हेदलपुरा निवासी देवपाल सिंह का 28 वर्षीय पुत्र सतेंद्र सिंह सोमवार की सुबह कानपुर जा रहा था। इस दौरान वह आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बालाजी ढावा के पास से गुज़रा तभी उसे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह हाइवे पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहाँ निकल रहे राहगीरों ने जब उसे हाइवे पर पड़ा देखा। तो घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और मौत की खबर उसके परिजनों को दी। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही पूरे घर मे कोहोराम मच गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم