लालू भदौरिया उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन कानपुर देहात(AIPA)
कानपुर देहात:अकबरपुर पुलिस ने हाईवे से चार चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तलाशी में एक तमंचा, कारतूस, पेचकस व एक लोडर बरामद हुआ है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि हाईवे रनियां क्षेत्र में अंडरपास के पास से मंगलवार तड़के चार चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम सचेंडी निवासी शिवा, पनकी सुंदर नगर निवासी सौरभ सिंह, पनकी गंगागंज निवासी आकाश व भौंती निवासी ललित गुप्ता बताया। उनकी तलाशी लेने पर एक तमंचा, तीन कारतूस, साबड़, पेचकस व चोरी करने के अन्य उपकरण बरामद हुए। उनके पास से एक पिकअप भी मिली। पूछताछ में बताया कि वह लोग पिकअप से रात में हाईवे किनारे व आसपास क्षेत्र में टहलते हैं। रेकी कर योजना बनाकर किसी मकान व दुकान में चोरी कर भाग निकलते हैं। वह लोग यहां चोरी की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़ लिए गए। चारों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। पकड़ने वाली टीम में दारोगा गजेंद्र पाल, शमशेर बहादुर सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, देवेंद्र, केशव यादव, भूपेंद्र सिंह व विकल्प शामिल रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know