बुखार की चपेट में आने से महिला की मौत
लालू भदौरिया उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन कानपुर देहात(AIPA)
कानपुर देहात:डेरापुर कस्बे के आशापुरवा गांव की एक महिला की बुखार से मौत हो गई। दो दिन पहले बुखार आने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद घर ले गए। मंगलवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। कानपुर अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। वहीं, अमरौधा कस्बे के मिश्रान मोहाल में बुखार पीड़ित चार वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। मोहल्ले में कई अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं।
डेरापुर क्षेत्र के आशापुरवा गांव निवासी सुरेश प्रजापति की पत्नी रचना (32) को दो दिन पहले बुखार आया था। पति उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां दवा लेने के बाद पत्नी को घर ले आए। मंगलवार सुबह पत्नी को दवा खिलाने के बाद खेतों पर चला गया। कुछ समय बाद फिर उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। जानकारी पति को दी गई। घर पहुंचने पति तेज बुखार में पत्नी को उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे। तभी महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दो बेटे विशाल ललित सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीएचसी डेरापुर अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य टीम भेजकर गांव में शिविर लगाया जाएगा।
इधर, अमरौधा कस्बे के मिश्राना मुहाल निवासी शशिदेव ने बताया कि उसके बेटे जतिन (4) को रविवार को बुखार आया था। इलाज के लिए अकबरपुर के एक नर्सिंग होम में ले गए थे।मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मोहल्ले के ही विश्वनाथ, प्रियंका को बुखार आ रहा है। इनका इलाज भी अकबरपुर के नर्सिंग होम में चल रहा है। वहीं कैलाश का बेटा शचिदेव, संजय की पुत्री श्रष्टि, शिशुपाल का बेटा सुमित को भी बुखार आ रहा है। परिजनों ने बताया कि वह स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे हैं। अमरौधा एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि एएनएम से रिपोर्ट मांगी गई है। बुधवार को बच्चे की मौत के कारण की जानकारी की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराने के साथ बीमार लोगों इलाज किया जाएगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know