Top News

*वर्षों से खाली पडीं रसद की दूकानों का जनता के द्वारा खुली बैठक करा अधिकारियों ने कराया चयन*

 राज त्रिपाठी उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन कानपुर देहात

 कानपुर देहात:रसूलाबाद के अटिया रायपुर की ग्राम पंचायत में रसद की दुकान खाली पड़ी हुई थी जिसका इसके पहले दो बार स्थानीय जनता के द्वारा कराया गया था लेकिन राजनीति के दाँव पेंच में फंस कर रह गया था आज दिनांक 3/10/2020शनिवार को दोनों पक्षों की सहमत से जनता के द्वारा खुली बैठक कर आये हुए लोगों की गिनती कर चयन कर दिया गया आपको बता दे एक पक्ष ब्रजकुमार सिंह पुत्र बलराम सिंह व दूसरा पक्ष  
कल्पना त्रिवेदी पत्नी स्वर्गीय शिवम त्रिवेदी के बीच चयन शुरू हुआ इस चयन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए ब्लाक से ग्राम पंचायत अधिकारी ऊधन सिंह के नेतृत्व में साथ गए अन्य ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार सोनकर दीपचंद्र भारतीय शिवबहादुर ब्रह्मराज JE के के द्विवेदी ADOISB विजय नरायण राजपूत के साथ शांति व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मोर्चा सम्हाला जिसमे कई बार आपस मे दोनों पक्षों के बीच मे नोक झोंक भी हुई लेकिन पुलिस बल के आगे सब शांत हो गए और जनता के द्वारा खुली बैठक कर गिनती कराई गई जिसमें कल्पना को 400 सौ व ब्रजकुमार सिंह को 512 लोगों का समर्थन हासिल कर खाली पड़ी रसद की दुकान अपने नाम करवाने में सफल रहे वहीं रसद के लिए दर दर भटक रहे ग्रामीणों में खुशी भी देखी गई इसी क्रम में आलम पुर खेडा में भी इसी प्रकार अधिकारियों के द्वारा रजनीश पुत्र शिवनारायण के नाम करदी गई जिसमें हारा हुआ पक्ष तहसील रसूलाबाद आकर चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते नजर आया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने