विधुत बिभाग पता नही किस अनहोनी का कर रहा इंतजार
इंद्रा नगर में देखने को मिली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही
घरों के ऊपर से झूलती 11000 की लाइन से आये दिन होते है हादसे
दिबियापुर: मामला कस्बा थाना दिबियापुर के इन्द्रा नगर का है जहाँ वेदप्रकाश यादव के मकान की छत के ऊपर से 11000 की लाइन गुजरती है जिससे आये दिन हादसे होते है आज उनकी पुत्री को छत पर कपड़े डालते समय जोरदार करंट लगा है लड़की की हालत बहुत गंभीर है। मोहल्ले के निवासियों का कहना है ये छत के ऊपर की लाइन को बिजली विभाग ने अस्थायी रूप से कहकर डाला था और कहा था कि 6 महीने बाद हट जाएगी। लेकिन 3 साल हो गए है अभी तक नही हटी है खम्बे से आये दिन आवारा जानवर मरते रहते है और दुर्घटना भी होती रहती है। आरोप यह भी है कि बिजली विभाग में कोई भी सुनने वाला नही है। आज भी हादसा होने के बाद जे० ई० साहब को फ़ोन किया तो वो भी मौके पर नही पहुचे मौके पर उसी मोहल्ले के निवासी लाइनमैन राजू व छोटू मौजूद हुए।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know