महिलाओं के लिए लैंगिक हिंसा व साइबर क्राइम की जानकारी जरूर
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के पाचवें दिन सभी विकास खंडों, ग्राम पंचायतों में युवा कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग की ओर से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। लैंगिक हिंसा की रोकथाम के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को लैंगिक हिंसा व साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत भाग्यनगर के ग्राम आमपुर, अजीतमल के अमावता, औरैया के जसवंतपुर, सहार के तरा का पुरवा, बिधूना के गपचरियापुर, अछल्दा के बझेरा, एरवाकटरा के दोवामाफी में युवा मंगल दल द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्र कर सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां पर मंगल दल के युवाओं ने सभी को साइबर सुरक्षा व लैंगिक हिंसा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के प्रति हिंसा एक सामाजिक बुराई है। लिंग आधारित हिंसा या लैंगिक हिंसा से तात्पर्य सीधे तौर उस हिंसा से है, जिसके कारणों के मूल्य में किसी भी व्यक्ति की लैंगिक पहचान होती है। यह हिंसा किसी भी रूप में शारीरिक, मानसिक और मौखिक आदि हो सकती है। कन्या भ्रूण हत्या, यौन शोषण, एसिड अटैक, दहेज उत्पीड़न, बहू विवाह, अनैतिक देह व्यापार, ऑनर किलिंग, बेटा व बेटी में दोयम व्यवहार, असुरक्षित गर्भपात, घरेलू हिंसा, तीन तलाक, कार्य स्थल पर यौन शोषण, मानसिक एवं भावनात्मक शोषण आदि लैंगिक हिंसा के अन्तर्गत आते है। मंगलदल के युवाओं ने बताया कि लैंगिक हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं में शिक्षा का स्तर बढाया जाना चाहिए। शिक्षा से ही मानसिक व सांस्कृतिक आधिपत्य की जकड़न से बाहर आया जा सकता है। साथ ही मंगल दल के युवाओं के द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि टेलीविजन मीडिया व सोशल नेटवर्किंग साइटों पर आपत्तिजनक व भड़काऊ सामग्री के प्रसारण से बचना चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान पूर्ण सावधानी वरतनी चाहिए। इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से भारतीय बालिका इंटर कॉलेज औरैया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिबियापुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिधूना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एरवाकटरा, तिलक इंटर कॉलेज औरैया, नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया, वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर, मानस इंटर कॉलेज कंचौसी मैं छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं लैंगिक हिंसा के प्रति जागरुक कर सशक्त बनाया गया। उद्योग विभाग ने महिलाओं के साथ बैठक कर लैंगिक हिंसा के प्रति रोकथाम को लेकर जागरूक किया। उन्हें हेल्प लाइन नम्बर 1090,181,1076,112,1098,102,108 को लेकर पूरी जानकारी दी गयी।
जानकारी से महिलाएं बने जागरूक
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know