औरैया में अवैध रूप से चलते मिले तीन नलकूप, एफआईआर दर्ज
ऐप पर पढ़ेंबिजली विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान तीन निजी नलकूप अवैध रूप से संचालित होते पकड़े गए। तीनों नलकूप संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अभियान के दौरान करीब 90 लाख का बकाया बिल वसूल किया गया। जबकि 41 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए।
गुरुवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह के नेतृत्व में बकाया बिल वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन प्राइवेट नलकूप अवैध रूप से संचालित होते पकड़े गए। इसके अलावा 41 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। जिन पर 2109000 रुपए बकाया है। दो उपभोक्ताओं के बिजली के भार में बढ़ोतरी की गई। साथ ही 902000 बकाया बिल वसूल किया गया। अभियान के दौरान की गई दो बड़े बकायेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जिन तीन नलकूप संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनमें बृजेंद्र यादव निवासी महमूदपुर, राम कुमार दुबे नवादा, ज्वाला प्रसाद और भोला सिंह निवासी जगतपुर शामिल हैं। अभियान के दौरान जेई डीपी गौतम, के के राठौर, सुभाष चंद्र, राजवीर सिंह सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली के लिए चलाया गया अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ता समय से बिल जमा करा दें। जिससे उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े। गुरुवार को अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीमें शहर के मोहल्ला तिलक नगर, क्षेत्र के गांव चपटा, तेवर लालपुर, आनेपुर, महमूदपुर, जगतपुर समेत कई गांव में गए।
बिजली विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान तीन निजी नलकूप अवैध रूप से संचालित होते पकड़े गए। तीनों नलकूप संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अभियान के दौरान करीब 90 लाख का बकाया बिल वसूल किया गया। जबकि 41 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए।
गुरुवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह के नेतृत्व में बकाया बिल वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन प्राइवेट नलकूप अवैध रूप से संचालित होते पकड़े गए। इसके अलावा 41 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। जिन पर 2109000 रुपए बकाया है। दो उपभोक्ताओं के बिजली के भार में बढ़ोतरी की गई। साथ ही 902000 बकाया बिल वसूल किया गया। अभियान के दौरान की गई दो बड़े बकायेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जिन तीन नलकूप संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनमें बृजेंद्र यादव निवासी महमूदपुर, राम कुमार दुबे नवादा, ज्वाला प्रसाद और भोला सिंह निवासी जगतपुर शामिल हैं। अभियान के दौरान जेई डीपी गौतम, के के राठौर, सुभाष चंद्र, राजवीर सिंह सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली के लिए चलाया गया अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ता समय से बिल जमा करा दें। जिससे उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े। गुरुवार को अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीमें शहर के मोहल्ला तिलक नगर, क्षेत्र के गांव चपटा, तेवर लालपुर, आनेपुर, महमूदपुर, जगतपुर समेत कई गांव में गए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know