नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21 ऑल इंडिया प्रेस एसोशिएशन(AIPA)
औरैया : शहर के नारायनपुर मोहल्ले में स्थित ठाकुर ज्वेलर्स पर सोमवार को आरती देवी पत्नी बृजेश बाजपेई निवासी ग्राम भड़ारीपुर अपने जेवरातों को दुरुस्त कराने आई हुई थी। जब वह दुकान पर पहुंची तो उनके साथ में एक बच्चा भी पीछे आ गया। महिला जेवरातों को सुनार को दिखाने लगी थी, इतने में किशोर ने महिला के बैग में रखा छोटा पर्स गायब कर दिया था, जिसमें करीब दो लाख रुपये के जेवरात रखे हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। बुधवार को पुलिस की तीन टीमें इटावा, कन्नौज व कानपुर देहात गई हुई थी। वहां पर उन्होंने सभी थानों में किशोरों की फोटो भेजी थी, इसके अलावा अन्य व्हाटसएप ग्रुपों में भी फोटो वायरल की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। गैर जनपदों से पुलिस खाली हाथ लौट आई है। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध किशोरों से पूछताछ की जा रही। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know