Top News

कोर्ट में विचाराधीन मुकदमा फिर भी विपक्ष कर रहा निर्माण।

कोर्ट में विचाराधीन मुकदमा फिर भी विपक्ष कर रहा निर्माण।

उत्तर प्रदेश न्यूज़21

मामला जनपद जालौन के कुठौंद थाना अंतर्गत कस्बा कुठौंद का है जहां पर  आम रास्ते की विवादित जगह पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है जिसको लेकर कुछ दिनों पहले उप जिलाधिकारी जालौन गुलाब सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की सुनवाई कर आपस में समझौता की बात कही थी  लेकिन उस समय दोनों पक्ष शांत रहे लेकिन आज फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया है ।पहले पक्ष का कहना है कि जब जगह पर मुकदमा चल रहा है तो निर्माण कार्य जारी कैसे हो गया है  जबकि  उप जिलाधिकारी ने  कहा था कि  यह पहले अपना समझौता करेंगे उसके बाद निर्माण कार्य जारी करेंगे  लेकिन इन्होंने  उस पर गौर नहीं किया है
और  जबरजस्ती से निर्माण कार्य जारी कर रहे हैं दूसरा पक्ष मानने को तैयार नहीं है  जिसमे नेक मुहम्मद और कमलेश मिश्रा दबंगई से निर्माण कर रहे है उनका कहना है कि हमारी जगह हम निर्माण करेंगे ।शिकायतकर्ता रमाकांत पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी कुठौंद ने बताया कि पास में रास्ते की जगह को लेकर विवाद चल रहा है  जिसकी शिकायत थाना कुठौंद में दर्ज एवं कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर दिया गया है लेकिन विपक्ष इन सब बातों को नजरअंदाज कर कार्य शुरु कर रहा है इसको लेकर आज फिर मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन अभी तक समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है ऐसा ही चलता रहा तो आपसी विवाद बढ़ सकता है और कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है प्रशासन को इस विषय पर गौर करना चाहिए और मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द  निपटाना चाहिए। दूसरे पक्ष ने जबरन रास्ते में गेट लगाकर रास्ते को बंद कर लिया दबंगई के बल पर गेट लगा लिया रोकने पर मारने की धमकी वह मकान गिरा  ने की दी धमकी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم