अखवार में खबर को प्रकाशित होने के बाबजूद भी ग्राम पंचायत सेहुद की भूमि पर बने तालाब पर दबंगो द्वारा अबैध निर्माण करने से नही मान रहे
अजय राजपूत उत्तर प्रदेश न्यूज21
सेहुद:तहसील औरैया के ग्राम पंचायत सेहुद के मजरा पुर्वा समाधान में फफूंद की ओर जाने वाली सड़क गाँव के किनारे पर एक तालाब है जो कि नक्शे में अंकित ना होने के कारण गाँव के ही कुछ दबंग लोगों ने अबैध निर्माण कर पिलर खड़े कर दिये हैं और उस पर दूसरा व्यक्ति मिट्टी भराई करवा रहा है ये बहुत ही दबंग किस्म के लोग हैं जब कि ग्राम पंचायत सेहुद के प्रधान एवं लेखपाल द्वारा मना किया गया तो उक्त व्यक्ति मदन (पिंटू), मिथलेश, पुत्र राम किशोर, प्रदीप (कल्लू) पुत्र नाथू राम, एवं ओमबीर पुत्र नामालूम ये व्यक्ति बाहर का रहने वाला है इन लोगों ने गंदी गंदी गालियां एवं जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें हम लोग प्रधानी करना सिखा देंगे इसलिये पीड़ित ने जिले के आला धिकारियों निवेदन किया है कि ऐसे लोगों के साथ कठोर कार्यवाही करके ग्राम पंचायत की भूमि पर बने तालाब को खाली करा कर उसे सुरक्षित करें।ताकि इस तालाब रूप जगह से गाँव के लोगो को जानवरों और पक्षियों के पीने का निराकरण हो सके। वही इसके साथ साथ यहाँ पर रहने वाले लगभग 80℅घरों का बरसात का पानी व घरेलू पानी इसी तालाब में जाता है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know