Top News

*भृष्ट अधिकारियों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने तहसील दार को सौंपा ज्ञापन*

राज त्रिपाठी उत्तर प्रदेश न्यूज21 कानपुर देहात 

कानपुर देहात तहसील रसूलाबाद: तहसील प्रांगण के बाहर आज दिनांक 15 /10/2020 गुरुवार को को भारतीय किसान के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर अपनी मीटिंग कर उपजिलाधिकारी रसूलाबाद के लिए15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा जिसमे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कुँअर रब्बानी खान ने तहसील रसूलाबाद के अधिकारियों द्वारा किसानों का हो रहा शोषण के विषय मे विस्तृत
जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले किसानों को टेल तक पानी पहुँचाने के लिए सरकार द्वारा सरकारी धन से प्राइवेट कम्पनियों के द्वारा जमकर मानक विहीन बम्बा व बम्बियों में फर्जीवाड़ा किया गया जिसमें किसानों के खेतों में पानी जाने के लिए कुलाबा ही नहीं सही रखे गए और जहां रखे भी गए तो मानक के विपरीत किसानों के लिए सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत योजना का लाभ दिया लेकिन दलालों व अधिकारियों ने बन्दर बाँट कर दिया वहीं किसानों की फसल
बिकने को होती तो अधिकारियों के लगे दलालों के द्वारा ही काम होता जिससे किसान को उसके फसल की कीमत नहीं मिल पाती दलालों से काम न कराया तो हफ्तों किसान परेशान होता वहीं राशन की खुली हो रही कालाबाजारी में औचक निरीक्षक किया जाए वहीं लेखपालों द्वारा सरकारी जमीन अपने चहेते भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कराके किसानों को बिचवा कर उनसे हिस्सेदारी करने का भी आरोप लगाया ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की साँठ गाँठ से धड़ल्ले से जमीनों पर किये कब्जों को भी छुड़वाया जाए  व बाहरी जीव स्थानीय जिले के साहूकारों के द्वारा किसानों को रुपये देकर फिर रौब दिखा उनकी फसलों को औने पौने दामों में गल्ला खरीदते हैं उनकी जांच कर ऐसे लोगों के खिलाफ दंडात्मक कारवाई की जाय गरीब किसानों की जमीन पर व सरकारी जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त कराई जाए वहीं भूमाफियाओं द्वारा सरकारी तालाबों खलिहानों व खाद के गढ्ढों व ग्राम समाज की जमीन पर किये कब्जों को हटवा कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए सड़कों पर व खड़ंजों पर अवैध रूप से मवेशी बांध व लकड़ी कंडा रख किये कब्जों से मुक्त कराया जाए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं को दलालों द्वारा किसानों को लाभ न मिल पाने से उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुँअर रब्बानी खान के साथ समस्त कार्य करता मौजूद रहे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم