नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात शौच के लिए खेत पर गई महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। सोमवार की रात लगभग आठ बजे वह घर के पास बाजरे के खेत में शौच के लिए गई थी। तभी गांव के सिंटू पुत्र किशन चंद्र ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।
उधर, इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know