नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21
कानपुर:डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ की ओर से आयोजित हुई उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम गुरुवार की दोपहर को जारी हो गए। एमसीए वर्ग में कानपुर के हर्षित ओमर ने टॉपर बनकर जिले का मान बढ़ाया। दूसरा स्थान लखनऊ के राहुल गुप्ता और तीसरा स्थान कानपुर के धीरज
कुकरेजा ने हासिल किया। बीटेक में मुरादाबाद के संयम सक्सेना , बीफार्मा में मुजफ्फर नगर की रिद्दी सिंघल, बीआर्क में दिल्ली की आयुषी पटवारी, एमबीए में लखनऊ के गौरव गोविल ने टॉप किया। परिणामों की घोषित कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और अन्य अधिकारियों ने की। इस वर्ष बीटेक में टॉप 100 में केवल पांच छात्राएं ही आईं है। कानपुर की पलक आहूजा ने छात्राओं के वर्ग में सिटी टॉप किया है। उनकी 102 वीं रैंक आई है। बीफार्मा में अनुराग मिश्रा, बीआर्क में विनायक श्रीवास्तव, एमबीए में नितीश वर्मा सिटी टॉपर बने। अनुराग की सातवीं, विनायक की चौथी और नितीश की 34 वीं रैंक है। बीआर्क के टॉपर

आयुषी पटवारी, दिल्ली -प्रथम रैंक
जश्नी उपाध्याय, बरेली- द्वितीय
पवनी अरोड़ा, मेरठ- तृतीय
विनायक श्रीवास्तव, कानपुर- चतुर्थ
रिषभ गौतम, मथुरा- पंचम
एमसीए के टॉपर
हर्षित ओमर, कानपुर- प्रथम रैंक
राहुल गुप्ता, लखनऊ- द्वितीय
धीरज कुकरेजा, कानपुर- तृतीय
प्रिंस त्रिवेदी, लखनऊ- चतुर्थ
सचिन प्रताप सिंह, बुलंदशहर- पंचम

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know