अस्पताल पहूँच डीएम ने की कोविड - 19 टीकाकरण की समीक्षा
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 औरैया सोमवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने 100 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय में स्थित पुरुष चिकित्सालय एवं 100 शैय्या युक्त एम0सी0एच0 विंग औरैया का वृहद मुआयना किया गया। उन्होंने विशेष रूप से कोविड-19 से संबंधित टीकाकरण के ड्राई रन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सीएमएस को वेटिंग एरिया को ऑब्जर्वेशन एरिया से अलग करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा उनके द्वारा जिला चिकित्सालय के परिसर में स्थित आयुष्मान कक्ष, ओ0पी0डी0, एस0एन0सी0यू0, के0एम0सी0, पैथोलॉजी लैब, सी0टी0 स्कैन, ड्रग स्टोर रूम, लेबर रूम एवं एन0आर0सी0 का मुआयना किया गया तथा बच्चों के खेलने के लिए अलग से एक कार्नर बनाने के निर्देश दिए गए एवं उपलब्ध खिलौने का भी अवलोकन किया। एन0ए0सी0यू0 में इनक्यूबेटर की स्थापना के विषय में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लेबर रूम के मुआयना में विगत माह में प्रसवों की जानकारी प्राप्त की।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know