नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया : शहर के पछैया बस्ती में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान लोग घरों में ताला लगाकर भाग निकले। विभाग ने अवैध शराब का कारोबार करते सात लोगों को पकड़ लिया। करीब पांच सौ लीटर लहन भी नष्ट किया गया। उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।गुरुवार को डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने टीम के साथ शहर के पछैया बस्ती में छापा मारा। टीम को आते देख लोग अपने घरों में ताला लगाकर भाग गए। कुछ लोग घरों में शराब बनाते हुए पकड़ लिए गए। टीम ने करीब पांच सौ लीटर लहन नष्ट कर दिया, जबकि 95 लीटर
कच्ची शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध शराब का कारोबार संचालित नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ने अवैध शराब के साथ शीलू पुत्र नाथूराम निवासी खानपुर, वीरेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप, कप्तान पुत्र रमेशचंद्र निवासी बनारसीदास, राजेंद्र सिंह पुत्र सोवरन सिंह निवासी दयालपुर, विशाल पुत्र बच्चनलाल निवासी नरोत्तमपुर, पप्पू पुत्र पुत्तूलाल निवासी करमपुर व सोनू पुत्र मुन्नीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी निरीक्षक ने इनके खिलाफ कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know