Top News

धनाश्री वर्मा ने नोरा फतेही के गाने पर किया धमाकेदार डांस, युजवेंद्र चहल की मंगेतर है,का Video भी हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल  की मंगेतर इन दिनों अपने डांस से खूब धमाल मचा रही हैं. मशहूर यू-ट्यूबर धनाश्री वर्मा के डांस वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, धनाश्री वर्मा का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह नोरा फतेही के गाने साकी साकी पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं. इस गाने पर डांस करते हुए धनाश्री वर्मा के स्टेप्सट और उनके एक्सप्रेशंस काफी कमाल के लग रहे हैं. धनाश्री वर्मा के इस डांस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो में धनाश्री ब्लैक ट्रैक सूट में नजर आ रही हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि जहां एक तरफ धनाश्री वर्मा अपने डांस से तहलका मचा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वहां मौजूद लोग उनका डांस देख तालियां बजाते हुए भी नहीं थक रहे हैं. धनाश्री के इस वीडियो को डांस ऑफ यू ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 15 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में धनाश्री के अंदाज को लेकर हर कोई उनकी जमकर तारीफें भी कर रहा है. 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने