Top News

मलासा ब्लाक के देवीपुर मे युवको ने की रोजगार की मांग

मलासा ब्लाक के देवीपुर मे युवको ने की रोजगार की  मांग
 कानपुर देहात। 
 मलासा ब्लाक के देवीपुर गांव में बेरोजगार युवको ने सरकार को रोजगार की दिशा में ध्यान न देने के कारण 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप मे मनाया और सरकार का ध्यान रोजगार की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।
सभी बेरोजगार युवक - युवतियो ने देश के सभी बेरोजगारो के कंधे से कंधा मिलाकर सरकार की गलत नीतियो का विरोध किया। जो नीतिया देश के हित मे व बेरोजगार के हित मे भी नही है। श्याम यादव, राहुल, भोला गुप्ता, स्वामी जी ने सरकार से निवेदन किया कि बेरोजगारो के लिए सरकारी रोजगार की व्यवस्था की जाये। जिससे ज्यादा से ज्यादा परिवारो का विकास हो और देश का विकास हो।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने