नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ० अशोक गर्ग का देर रात दिल्ली में इलाज के दौरान अचानक निधन हो गया है। डॉ० गर्ग के कई दशक से नगर में चिकित्सक के रुप मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉ० गर्ग नगर के एक मात्र चिकित्सक थे जो 24 घंटे जरुतमंदो के लिए उपलब्ध रहते थे। डॉ० गर्ग किसी बीमार के तीमारदार के आधी रात में आने पर भी तुरंत चिकित्सा के लिए उसके साथ चल देते थे। शनिवार को उनके आकस्मिक निधन पर सम्पूर्ण नगर शोकमय है। नगर के व्यापारियों व समाज सेवियों का कहना है कि डॉ० अशोक गर्ग का निधन चिकित्सा के क्षेत्र में एक अपूर्णनीय क्षति है। शायद ही निकट भविष्य में कोई उनके स्थान को भर पायेगा अथवा नही ये भविष्य के गर्त में है। वैसे डॉ० गर्ग के 3 बेटे है जिनमे 2 डॉ० है। जिनसे भी उम्मीद की जा सकती है कि वह अपने पिताजी के पद चिन्हों पर चलकर जरूरत मंदो की सेवा में खरा उतरेंगे। डॉ० गर्ग के निधन पर जॉइंट्स ग्रुप औरैया, अग्रवाल सेवा समाज,भारत विकास परिषद, आई एम ए,नीमा सभी व्यापारिक संगठनों समेत नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ० रामबाबू बाजपेयी, समाज सेवी पूर्व विधायक रामजी शुक्ला, पालिका प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला , श्री कांत पाठक, सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे, क्षत्रिय समाज के संरक्षण रविंद्र सिंह कुशवाह, श्रीजी पेट्रोल पंप के मालिक कमल वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, सपा नेता अनुज यादव, डॉक्टर गोविंद पाल, दीपक पुरवार, अंकुर पोरवाल, स्वतंत्र अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, डॉ० गिर्राज अग्रवाल, डॉ० सर्वेश आर्य, डॉ० एस एस परिहार, डॉ० रविकांत गर्ग, महावीर शर्मा, व्यापारी नेता राजेश बाजपेयी बबलू, ब्रजेंद्र गुप्ता, ज्ञान सक्सेना,भीमसेन सक्सेना, राजेंद्र पुरवार, अशोक कपूर, वेद गहोई, डॉ० मनोज चौरसिया, विचित्र पहल संस्थापक आंनद गुप्ता, रोहित अग्रवाल, नितिन वर्मा, नवनीत पुरवार, दीपू यादव, कुलदीप यादव, रविभान सिंह, गुरमीत सिंह,सुरेश पुरवार, शिवम विश्नोई, स्वतंत्र अग्रवाल, पत्रकार आंनद कुशवाहा, सुरेश मिश्रा, व्यापारी नेता अनुराग अग्रवाल, बृजेश बंधु , डॉ० धर्मेंद्र गुप्ता , डॉ० अजय राजावत , जिला अपराध संवाददाता राम प्रकाश शर्मा, पत्रकार मनीष गुप्ता, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष अवधेश अवस्थी, राहुल तिवारी, संदीप शुक्ला, आदि ने शोक प्रकट किया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know