Top News

नाला निर्माण न होने से बढ़ी जलभराव की समस्या

नाला निर्माण न होने से बढ़ी जलभराव की समस्या                                   
उत्तर प्रदेश न्यूज21आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन।    
 
कंचौसी : इस समय जल निकासी की अव्यवस्था कस्बा की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। एक घंटे की बरसात लोगों को परेशान कर रही है। सड़कों के दोनों तरफ नाला निर्माण न कराया जाना भारी पड़ रहा है।
कंचौसी लहरापुर मार्ग हो या महिपाल पुर्वा को जाने वाला मार्ग। बान बाजार का इलाका हो या स्टेशन रोड के दोनों तरफ की बस्ती। सभी जलभराव की परेशानी से जूझ रहे हैं। बरसात का पानी घरों तक पहुंच जाने से कई दिनों तक कठिनाई बढ़ जाती है। सड़कों पर भरे पानी से निकलना राहगीरों के लिए बेहद खतरा पैदा करता है। लगातार जलभराव से मकानों की नींव कमजोर हो रही हैं। घरों से बाल्टियों के जरिए पानी बाहर फेंकना पड़ता है। कंचौसी लहरापुर से जुड़ा संपर्क मार्ग जोकि स्टेशन व महिपाल पुर्वा के लिए जाता है का निर्माण कराया गया। लेकिन दोनों तरफ नाला नहीं बनाए गए। जलभराव से सड़क भी उखड़ गई। इसकी सुध आज तक विभागीय अधिकारियों ने नहीं ली। सरकार का गड्ढामुक्त अभियान भी सफल नहीं है। कई बार अधिकारियों को यथास्थिति से अवगत कराया। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कंचौसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचंद पोरवाल का कहना है कि अगर इस विकराल समस्या का समाधान जिला प्रशासन द्वारा नहीं किया जाता है तो प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायतें सौंपेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने