दबंगों ने श्रमिक को मारपीट कर मरणासन्न किया
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21/आल इंडिया प्रेस एसोशिएशन
अछल्दा: गांव पूर्वा मदा (गुनोली) नहर बंबा के बीच गुरुवार को चल रहे मनरेगा कार्य करते एक मजदूर दूसरे के खेत पर चला गया। इस पर कुछ लोग गाली गलौज करते हुए और श्रमिक के साथ मारपीट शुरु कर दी। अन्य श्रमिक जब दौड़े तो दबंग मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों व श्रमिकों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है
गांव पूर्वा मदा निवासी सौरभ दोहरे पुत्र सर्वेश दोहरे गांव के ही पास में चल रहे मनरेगा के अन्तर्गत बन रही सड़क पर कार्य कर रहा था तभी धोखे से वह गांव के ही विपक्षियों के खेतों पर चला गया। जिसमें विपक्षियों ने पुरानी रंजिश मानकर युवक के साथ जाति सूचक गालियां देते हुये मारपीट कर घायल कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को थाने ले आई ।उसके पीछे से ही मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों के साथ ग्रामीण महिलायें एवं पुरुष भी बड़ी स़ख्या में थाना परिसर पहुंच गये मजदूरों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर रामौतार, राजेश चेतन, छुटकन, एवं अजय कुमार निवासी ग्राम थना पूर्वा के खिलाफ दी है।थानाध्यक्ष तारि़ख खान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एससी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know