दहेज की मांग को लेकर किया शादी से इंकार
औरैया:थाना जिला क्षेत्र की ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने जनपद कन्नौज थाना ठठिया क्षेत्र के ग्राम तिहरति निवासी लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिसमें उसने कहा है कि उसने अपनी पुत्री की शादी उपरोक्त गांव में दरोगा लाल के पुत्र के साथ करना सुनिश्चित किया था इसके बाद वह लोग उसकी उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कुआं शारीरिक शोषण करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। थाना पुलिस ने नामजद अर्जुन कुमार , किशन कुमार पुत्रगण दरोगा लाल , कुसमा पत्नी दरोगा लाल निवासीगण उपरोक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा दुष्कर्म की धारा में मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know