Top News

सहार सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर महेन्द्र कुमार जी ने बैंक की धूमिल छवि को सुधारा व दिया नया रूप मैनेजर के निर्देशन में सदैव बैंक में कार्य के प्रति दिखती है सतर्कता

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहार के मैनेजर महेन्द्र कुमार जी सहित अन्य नए नियुक्त स्टाफ ने लोगो का जीता दिल

सहार (औरैया) - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहार क्षेत्र की एक मात्र भरोसे मंद बैंक है कई वर्षों से निरन्तर लोगो के द्वारा इसी बैंक से लेंन देंन किया जाता है लगभग 100 से अधिक गांव के लोग इस बैंक से जुड़े हुए है
लेकिन कई वर्षों से निरन्तर बैंक के कर्मचारियों के द्वारा कृत कार्यो से विवादों में रहने वाली बैंक में नव नियुक्त बैंक के कर्मचारियों में मैनेजर महेन्द्र कुमार जी,व अन्य बैंक कर्मचारियों में सुरेन्द्र कुमार जी, शैलेन्द्र जी, करिश्मा खान , सुनील जी से अब क्षेत्रीय लोगो को बहुत अधिक राहत महसूस हुई है
आपको जानकारी के लिए बता दे कि सहार सेन्ट्रल बैंक में पूर्व में कई कर्मचारियों पर पहले ही बहुत आरोप प्रत्यारोप लगते रहे है जिसका लोगो के द्वारा बहुत विरोध किया गया जिससे उन सभी लोगो का स्थानांतरण किया गया जिस कारण बैंक में नवनियुक्त बैंक के कर्मचारियों से क्षेत्रिय लोग बहुत संतुष्ट दिखे

बैंक मैनेजर महेन्द्र जी

वर्तमान में बैंक के मैनेजर के द्वारा लोगो से बहुत ही सम्मान के साथ बात करने के साथ ही साथ बिना किसी को बार बार बुलाये एक ही बार मे व्यक्ति के कार्य को पूर्ण कर दिया जाता है जिस कारण भारी भीड़ से सदैव पूर्व के समय मे गुजरने वाली अब बैंक में कभी भीड़ नही दिखाई देती जो भी हो पाया है उसका श्रेय बैंक के वर्तमान मैनेजर महेंद्र जी को जाता है जिनोने अपने निर्देशन में सहार क्षेत्र की बैंक को एक नया रूप दिया है जिससे लोगो को बहुत राहत मिली है


आज हमारे देश को बैंक मैनेजर महेन्द्र कुमार जी के जैसे अधिकारियों की आवश्यकता है जिनमे अपने कार्यो के प्रति ईमानदारी व लगन प्रदर्शित होता है

क्षेत्रियो लोगो से जब जानकारी की गई तो सभी लोग वर्तमान बैंक मैनेजर के द्वारा कृत कार्यो से संतुष्ट दिखे

बैंक मैनेजर महेन्द्र कुमार जी जाने जाते है अपनी ईमानदारी और कार्य के प्रति जागरूकता 

विकास सिंह कुशवाहा 
पत्रकार सम्पर्क सूत्र- 9759153285

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने