कार समेत दो युवकों को किया अगवा, एक को कानपुर में छोड़ा, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकी थी गाड़ी
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशिएशन
कानपुर देहात:अकबरपुर कोतवाली के रनियां चौकी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आगे जा रही कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बाइक सवार दो युवक जबरन कार में बैठ गए और कार सवार दो युवकों को अगवा कर कानपुर की ओर ले गए। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई।इधर बाइक सवार बदमाशों ने कार व एक युवक को कानपुर में छोड़ दिया। उसे पुलिस ने बरामद किया है। जबकि दूसरे युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी रामकिशोर द्विवेदी का बेटा शिवम (26) के पास कार है। वह कार भाड़े पर चलाता है।पांच-छह दिन पूर्व सेरुआ गांव निवासी रवींद्र भदौरिया के साथ इंदौर गया था। इसके बाद मुंबई गए थे। शनिवार को कार से दोनों लौट रहे थे। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी। दोपहर में बारा टोल प्लाजा पार करने के बाद आगे जा रही कार को पीछे से आए काली बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक पंप के करीब ओवरटेक कर रोक लिया।इससे पहले की शिवम कुछ समझ पाता दो बदमाश जबरन कार में घुस गए। एक बदमाश ने शिवम को पीछे की सीट पर धकेल दिया। इसके बाद कार चलाकर कानपुर की ओर भाग गए। जबकि एक बदमाश बाइक लेकर पीछे से चला गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know