Top News

लापता युवक का 20 घंटे बाद नहर में मिला शव

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

अजीतमल:मार्निंग वाक को निकले युवक का सोमवार सुबह नहर में शव बरामद किया गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को उसकी मोबाइल व चप्पल नहर पुल पर मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी एक युवक रविवार सुबह मॉर्निंग वाक के लिए घर से निकला था। तभी से वह गायब था। परिजनों ने खोजबीन करते हुए उसके कपड़े, चप्पल और मोबाइल अमावता के पास नहर पुल के समीप पाया था। नहर में डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। खोजबीन करते हुए कोतवाली पुलिस ने सोमवार को युवक का शव गढ़िया के पास नहर से बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला अशोकनगर निवासी बृजेश 35 वर्ष काफी दिनों से बीमार चल रहा था। वह नित्य मॉर्निंग वाक के लिए जाता था। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह घर से निकल गया। दोपहर बाद तक घर न पहुॅचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी। परिजनों को अमावता नहर पुल के पास उसकी चप्पल, कपड़े मोबाइल आदि रखा हुआ मिला था। नहर में डूबने का अनुमान लगाते हुए बृजेश की पत्नी प्रेमवती ने कोतवाली पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराया था। कोतवाली पुलिस रविवार से ही गोताखोरों की मदद से बृजेश की तलाश नहर में कर रही थी। रात हो जाने पर सभी घर चले गए थे। सोमवार को फिर से तलाश शुरू की गयी। तो क्षेत्र के गढ़िया के पास नहर में शव बरामद कर लिया। कोतवाली निरीक्षक सुदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि बृजेश काफी दिनों से बीमार रहता था। यह जानकारी परिजनों ने दी। उसके शव को नहर से बरामद कर लिया गया है। नहर में डूबने से मौत हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मामले की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि दैवीय आपदा के अंतर्गत मौत होने की पुष्टि होती है तो दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद दिलाए जाने की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संध्या शर्मा, तहसीलदार

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने