Top News

कायाकल्प पियर एसेसमेंट को लेकर तैयारियों में जुटा अस्पताल प्रशासन

नवनीत पोरवाल उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

औरैया:कायाकल्प पियर एसेसमेंट को लेकर 50 शैय्या जिला अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंगलवार को टीम अस्पताल दौरे पर आएगी। सब कुछ चाक-चौबंद दिखाने को लेकर अस्पताल प्रशासन एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहा है। ताकि कायाकल्प अवॉर्ड उसके पाले में आ सके।

कायाकल्प पियर एसेसमेंट को लेकर जिला अस्पताल की इमारत को रंग रोगन कराया जा चुका है। हरियाली के लिए वार्ड के समीप गमले भी लगाए गए हैं। बाउंड्री वॉल पर रंग बिरंगे चित्र बनवाए हैं। अस्पताल प्रशासन निरीक्षण में किसी प्रकार की कमी नहीं दिखाना चाहता। क्वालिटी मैनेजर सुभाष चंद्र साफ सफाई की व्यवस्था में लगे हुए हैं। अस्पताल में नए कूड़ा घर का निर्माण भी करा दिया गया। गंदगी नजर ना आए इसके लिए अस्पताल की बाउंड्री के बाहर से अतिक्रमण हटवा दिया गया है। क्वालिटी मैनेजर ने बताया कि मंगलवार को पियर एसेसमेंट टीम 50 शैय्या जिला अस्पताल का निरीक्षण करेगी। उसी के साथ कायाकल्प अवार्ड के लिए अस्पतालों का चयन किया जाएगा। अच्छे अंक आने पर अस्पताल को प्रदेश में स्थान मिलेगा। प्रथम स्थान आने पर शासन की ओर से अस्पताल को पुरस्कार दिया जाता है। बता दें कि निरीक्षण के दौरान टीम कई बिंदुओं पर नजर रखते हुए अस्पताल का जायजा लेती है। इस दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, हरियाली, सामानों का रखरखाव, डॉक्टर व कर्मचारियों के काम करने का तौर तरीका और ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और उन्हें दी जाने वाली सुविधाएं। निरीक्षण के बाद टीम रिपोर्ट बनाकर केंद्र को भेज देती है। टीम द्वारा दिए गए नंबरों के आधार पर कायाकल्प अवार्ड के लिए अस्पतालों का चयन किया जाता है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने