उत्तर प्रदेश न्यूज21
कंचौसी गांव के मोहनपुर बिनपुरापुर रोड किनारे स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित की गई है। इसके लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया गया है। प्रस्ताव शासन को भेजकर बजट की मांग की गई है।
नगर व आसपास खेल और खिलाड़यिों को गति देने के लिए नगर से दो किलोमीटर दूर तहसील औरैया के राजस्व गांव कंचौसी के मोहनपुर, बिनपुरापुर रोड किनारे तीन एकड़ सरकारी भूमि का प्रस्ताव लेखपाल शैलेन्द्र कुमार, प्रधान निर्मला तिवारी द्वारा सर्वसम्मति से पारित कर शासन को भेज दिया गया है। जिस का निर्माण शीघ्र कराए जाने के लिए बजट की मांग की गई है।
लेखपाल व प्रधान पति प्रदीप तिवारी ने बताया कि गांव की सरकारी भूमि जनहित के कामों के लिए प्रमुखता से दी जा रही है। जहां पहले से जिला समेतिक विशेष मूक बघिर विकलांग विद्यालय हीरानगर, पावर हाउस बिहारीपुर और अब स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित की गई है। गांव की काफी हिस्से की जमीन यूएमपावर परियोजना में भी पहले से प्रभावित है। गांव में सालों से चकबंदी प्रकिया न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण गरीब परिवारों को आवंटन नही हो सका है। जो अब इस तरह के विकास करने के काम आ रही है। स्टेडियम बनने की घोषणा से खास कर युवा वर्ग काफी खुश हैं
। जो नगर व उसके नजदीक लंबे समय से मांग कर रहे थे।
। जो नगर व उसके नजदीक लंबे समय से मांग कर रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know