Top News

पुरानी पेंशन को लेकर मेल व ट्विटर पर कर्मचारियों ने चलाया अभियान-

पुरानी पेंशन को लेकर मेल व ट्विटर पर कर्मचारियों ने चलाया अभियान-

उत्तरप्रदेश न्यूज़21औरैया।नई पेंशन नीति का विरोध कर रहे कर्मचारियों के संगठन अटेवा द्वारा मेल और ट्विटर पर आठ व नौ अगस्त को अभियान चलाया गया।इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री व मुख्यमंत्री सहित विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को  मेल व ट्वीट द्वारा पुरानी पेंशन की माँग की गई।जिले से शिक्षकों सहित सैंकड़ों कर्मचारियों ने अभियान में भाग लिया।
अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव ने बताया कि सभी कर्मचारियों की प्रमुख माँग पुरानी पेंशन है।इसके लिए संघर्ष कर रहे एक मात्र संगठन एनएमओपीएस व अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के निर्देश पर पेंशन बहाली अगस्त क्रांति से इस ऐतिहासिक अभियान में देश भर के कर्मचारियों द्वारा एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो  हैज टैक अभियान चलाया जा रहा है।आठ अगस्त को पीएम व सीएम सहित देश के प्रमुख नेताओं को मेल भेजी गई।अब नौ अगस्त को ज़िले से सैकड़ों  की तादाद में कर्मचारी इस अभियान में शामिल होकर तीन लाख ट्यूट औऱ रीट्यूट कर के ट्विटर के ज़रिए पेंशन में निजीकरण का विरोध दर्ज किया है।इस वजह से शाम तक ट्विटर पर कर्मचारियों की प्रमुख माँग को टॉप पर पहुंचाना है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने