Top News

औरैया में ड्रग कंट्रोल विभाग और आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी

औरैया में ड्रग कंट्रोल विभाग और आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी
 
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 औरैया: साइबर सिटी में ड्रग कंट्रोल विभाग ने बड़ी छापेमारी की है। यह छापेमारी औरैया सदर और आसपास के इलाके में मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग और आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही की गई। दर्जनों मेडिकल स्टोर पर चलाया चेकिंग अभियान क्रय विक्रय रजिस्टर व लाइसेंस किया गया चेक प्रतिबंधित दवाओं की विक्री न करने के दिये गए सख्त निर्देश
कुल मिलाकर कहा जाए कि इन प्रतिबंधित दवाओ की चल रहा थी अन्धाधुन्दी, लेकिन इसकी सूचना पहले ही ड्रग कंट्रोल विभाग को मिल गई और ड्रग कंट्रोल विभाग ने छापेमारी कर सारे जखीरे को अपने कब्जे में ले लिया और स्टॉकिस्टों पर उचित कार्यवाही की जायेगी है। ड्रग कंट्रोल विभाग ने औरैया के सभी मेडिकल स्टोरों को छापेमारी कर निर्देशित कर दिया  है कि ओरिजिनल रेट में मास्क और एमआरपी से 10 से 20 प्रतिशत सस्ता सेनिटाईजर जनता को बेचना है। 
अन्यथा शिकायत मिलने पर मेडिकल स्टोर पर उचित कार्रवाई की जाएगी और हो सकता है इनका लाइसेंस भी रद्द किया जाए।, मास्क व सैनीटाइजर सभी मेडिकल स्टोर पर पर्याप्त मात्रा में भिजवाया जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति जो मास्क, सेनिटाइजर खरीदना चाहता है उन तक आसानी से पहुंच सके। ड्रग कंट्रोल विभाग ने पूरे औरैया में अपने गुप्तचर फैला दिए हैं ताकि कोई भी मेडिकल स्टोर या किराना स्टोर वाला मास्क या सेनीटाइजर की ब्लैक मार्केटिंग ना कर सके।आबकारी निरीक्षक बीके  तिवारी,देवेंद्र यादव ,औषधि निरीक्षक मुकेश पालीवाल समेत पुलिस बल रहा मौजूद।शहर कोतवाली क्षेत्र में चलाया अभियान

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने