Top News

वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद दुबे को दी गई श्रद्धांजलि

वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद दुबे  को दी गई श्रद्धांजलि


उत्तरप्रदेश न्यूज़21औरेया । जनपद के युवा अधिवक्ता व समाजसेवी अर्पित दुबे  के पिता एवम जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द दुबे की तीसरी पुण्यतिथि उनके आवास पर   मनाई गई। समारोह के दौरान इनकी प्रतिमा पर परिजनों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई । व हवन पूजन किया गयेब , उधर  फफूंद कस्बे के एक मोहल्ले में स्थित हिंदू युवा मोर्चा संघ के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता की तृतीय पुण्यतिथि पर दीप प्रज्वलित कर उनके चित्र पर पुष्प समर्पित कर उन्हें माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की।  बुधवार को नगर के फफूंद दिबियापुर मार्ग पर स्थित श्री हरिदास गैस एजेंसी के निकट मोहल्ला चमनगंज में हिंदू युवा मोर्चा संघ के प्रदेश कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि शोक सभा  का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भारत सिंह कुशवाहा व संचालन रामजी मिश्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरुआत  पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद कुमार दुबे एडवोकेट की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र अर्पित दुबे एडवोकेट व हिंदू युवा मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा ने उनके चित्र पर पुष्प समर्पित कर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर युवा भाजपा नेता विशाल त्रिपाठी ने बताया कि  वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद कुमार दुबे एडवोकेट का आज के ही दिन 5 अगस्त 2017 को कार दुर्घटना में निधन हो गया था इस दौरान श्रद्धांजलि शोक सभा में उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद कुमार एडवोकेट के चित्र पर पुष्प समर्पित कर संचालन रामजी मिश्रा द्वारा श्रद्धांजलि शोक सभा का समापन किया गया इसके बाद  अर्पित दुबे एडवोकेट ने कहा 5 अगस्त आज का ही दिन एक ऐसा दिन जो दो फैसलों के लिए इतिहास में याद रखा जाएगा 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म की गई थी जिसका आदेश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आदेश के बाद भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने राज सभा में इसकी घोषणा की थी 5 अगस्त
2020 को अयोध्या में भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन का आयोजन किया गया और राम लला का विराजमान हो गए यह सनातन धर्म के लिए गोरव पूर्ण दिन है इस मौके पर हिंदू युवा मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा, सुधांशु शेखर अग्निहोत्री, विशाल त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, शिव नारायण मिश्रा, राजेश कुमार शर्मा, भारत सिंह कुशवाह, रामजी मिश्रा, गोपाल कृष्ण मिश्रा, बड़े तिवारी, नीटू पांडेय, कृष्णा चतुर्वेदी, नितिन त्रिपाठी, दुर्गेश पोरवाल  जयराम सिंह, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।  वही संवेदना गुरुप औरेया के पदाधिकारियों ने भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर  श्रदांजलि दी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने