उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। जिले में औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला नारायनपुर में कलह के चलते एक युवक कमरे की छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई, मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी सोनू बाबू (21) ने बीती रात्रि घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई, घटना के समय घर के अन्य परिजन सो रहे थे। सुबह जागने पर युवक को फांसी पर झूलते देख, उसे तत्काल नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में मौत के पीछे पत्नी रच
ना व सास को दोषी ठहराया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक का दो माह पहले अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे वह मायके चली गई थी, जहां से दो माह से वापस नहीं लौटी थी, इसी बात को लेकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, बताया कि मृतक युवक मजदूरी करता था।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know