Top News

पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने विभाग की छवि सुधारने के लिए अधीनस्थों को लिखा महत्वपूर्ण पत्र!

उत्तर प्रदेश न्यूज21
■ *अपराधियों से दूरी बनाने को दी गई सीख साबित होगी अचूक औषधि*
■ *विभागीय छवि सुधार को लेकर बेहद संजीदा दिखे पहले पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
कानपुर :पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र मोहित अग्रवाल ने विभाग की छवि सुधारने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है।।
पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र मोहित अग्रवाल ने अपने शिविर कार्यालय कानपुर से डीआजी,एएसपी कानपुर,पुलिस अधीक्षक,कानपुर देहात,औरैया,इटावा,कन्नौज,फतेहगढ़ को भेजे गए विशेष पत्र में पुलिस की छवि सुधारने के लिए अपराधियों के सामाजिक बहिष्कार पर फोकस करते हुए कहा है कि
पिछले कुछ दिनों से कुछ ऐसे दृष्टांत सामने आए हैं जिसमें थाना प्रभारी एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी अपराधियों के घरों पर जाते हैं तथा उनके यहां पर आयोजित पर वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए हैं और उनके वीडियो वायरल हुए हैं जिस में जनता के बीच पुलिस अपराधी गठजोड़ का गलत संदेश जाता है,अतः सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जाता है कि वह थाना क्षेत्र के किसी भी ऐसे व्यक्ति के परिवार एक कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होंगे जिनके ऊपर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं टॉप टेन की सूची में दर्ज है माफिया और हिस्ट्रीशीटर हैं, सक्रिय अपराधियों की सूची में हैं या जिनकी छवि समाज में ठीक नहीं है साथ ही ऐसे अपराधिक प्रकृति व्यक्तियों को थाना पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित नहीं किया जाएगा,  इसी प्रकार से कुछ जनपदों में एस-10 (संभ्रांत-10) की सूची बीट बार बनायी गई है यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोई भी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति अथवा जिसके ऊपर मुकदमे दर्ज हैं इस सूची में सम्मिलित ना किया जाए, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने पत्र में कहा है कि कुल मिलाकर पुलिस ना तो इन अपराधियों के किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हो और ना ही अपने कार्यक्रमों में बुलाए और ना ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपराधियों के साथ मंच साझा न करें और न ही फोटो खिंचवाने का काम करें 
उपरोक्त निदेश का कड़ाई से पालन करें,  



*पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने विभाग की छवि सुधारने के लिए अधीनस्थों को लिखा महत्वपूर्ण पत्र*
कानपुर रेंज के तेजतर्रार व  कर्मठ अधिकारी के रूप में चर्चित आई जी  मोहित अग्रवाल द्वारा आधीनस्थ अधिकारियों को भेजे गए इस विशेष पत्र  से पुलिस की छवि में आशातीत सुधार की उम्मीद जगी है,जानकर प्रबुद्धजनों का मानना है कि विभागीय छवि सुधारने के लिए पहली बार किसी अधिकारी ने ऐसी संजीदगी दिखाई है,जिसके फलस्वरूप अपराधियों से दूरी बनाने को दी गई सीख अचूक औषधि साबित होगी।।
  फ़ोटो:1-पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल
           2-जारी पत्र

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم