■ *आगामी जन्माष्टमी के त्यौहार की सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था के लिए जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों,थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की:सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए*
घनश्याम सिंह
औरैया:पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र ने कोतवाली औरैया का आकस्मिक निरीक्षण कर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति का आंकलन किया,इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक ने आगामी जन्माष्टमी के त्यौहार पर सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों व सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की।।
पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र मोहित अग्रवाल द्वारा जनपद औरैया भ्रमण के दौरान कोतवाली औरैया का आकस्मिक निरीक्षण करके जनपद की अपराध समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जनपद के टॉप-10 अपराधी, भू-माफिया, सक्रिय अपराधियों के चिन्हीकरण की समीक्षा की गई। लूट व हत्या की घटनाओं के अनावरण तथा सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों में
निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा कोविड संक्रमण के सुरक्षार्थ जनपद में नियमो का पालन कराने की भी समीक्षा की गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को आवश्यक उपस्थित रहे,

इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि चिन्हित अपराधियों,भू माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाय ताकि विकास दुवे की तरह कोई और न हो,कहा कि जेल से छूटकर बाहर आने वाले सक्रिय अपराधियों पर नजर रखी जाय, उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन-चार माह से औरैया जिले की अपराध समीक्षा कर रहे हैं,इस दौरान यहां की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है,यह यहां के फोर्स की मेहनत का नतीजा है,उन्होंने जिले में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण पर भी सन्तोष जताते हुए कहा कि यहां सामुदायिक संक्रमण के कतई आसार नहीं हैं।।
फ़ोटो: 03

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know