Top News

पत्रकार द्वारा खबर निकालने पर'' उसे मिल रही धमकियां

लड़की भगा ले जाने के मामले में मुक़द्दमा दर्ज,समझौता को लग रही पंचायतें

उरई-स्वतंत्रता दिवस की सुबह कोतवाली क्षेत्र से भाजपा सेक्टर प्रभारी का बेटा दलित बिरादरी की लड़की को भगा ले गया। पिता की तहरीर पर कोतवाली में एससीएसटी एक्ट के तहत सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हालांकि देर रात लड़का और लड़की को बरामद कर लिया गया। पुलिस लड़की का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश करेगी।
तहरीर के आधार पर घटना 15 अगस्त की सुबह की है,जब पूरा घर सो रहा था। परिजन सुबह जागे तो लड़की घर से गायब थी। मोबाइल मेसेज के आधार पर घटना के बारे में जानकारी हुई,तब परिजनों ने देखा तो लैपटॉप,नगद रुपये और सोने के ज़ेवरात गायब थे। लड़की की पिता ने कोतवाली में आरोपी अखिल भदौरिया,इंद्रजीत भदौरिया आदि के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया है। मामला सवर्ण और दलित बिरादरी से जुड़ा होने के कारण दवाब और समझौते का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने देर रात लड़के और लड़की को बरामद कर लिया है। इन्स्पेक्टर बीएल यादव ने कहा कि लड़की बालिग़ है,न्यायालय में बयान होने के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

*ख़बर लिखने पर पत्रकार को दी धमकी*


क्षेत्र में अभी भी एक बिरादरी का बर्चस्व हावी है,जिसके कारण उनके ख़िलाफ़ ख़बरें लिखना अपनी जान जोख़िम में डालना जैसा होता है। इस घटना की ख़बर लिखना पत्रकार को भारी पड़ गया। आरोपी इंद्रजीत भदौरिया ने रात को फ़ोन पर ख़बर लिखने के लिए धमकी दे दी। पत्रकार ने मामले में लिखित तहरीर कोतवाली में देते हुये इंद्रजीत भदौरिया और उनके सहयोगियों के द्वारा अपने ऊपर अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्यवाही की मांग की है। क्योंकि इसके पहले भी उसके ख़िलाफ़ डॉक्टर को धमकाने के मामले रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने