Top News

स्वास्थ्य कर्मी ने कवरेज के दौरान छीना पत्रकार का मोबाइल पत्रकार ने दी थाने में तहरीर।



 रिपोर्टर महेंद्र सिंह जालौन

                      
                             
       उर ई जालौन गत दिनो ग्राम चुर्खी मे स्वास्थ्य कर्मी द्वारा एक न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ की गयी अभद्रता को लेकर पत्रकारों का फूटा गुस्सा उक्त कर्मी के खिलाफ थाना चुर्खी मे दी तहरीर
! पत्रकारों ने तहरीर देते हुये प्रभारी निरीक्षक चुर्खी को बताया कि उनका साथी पत्रकार जब कवरेज कर रहा था तो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाब ई मे तैनात अश्विनी पाण्डेय जो जीपीएम के पद पर तैनात है ने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और अभद्रता की ! जब पत्रकार ने मोबाइल छीनने का कारण जानना चाहा तो उक्त कर्मी आपे से वाहर हो गया और मारा पीटी पर उतारू हो गया ! मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मध्यस्थता कर मामले को शांत कराया ! पत्रकारों ने प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह से उक्त प्रकरण मे अश्विनी पाण्डेय के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की जिससे पत्रकारों के साथ न्याय हो और भविष्य मे कोई कवरेज करने मे बाधक न वने !
पत्रकारों ने इस सम्बन्ध मे सी एम ओ से भी मिलने की योजना वनायी ताकि विभागीय कार्यवाही भी करायी जा सके !  तहरीर देने वाले पत्रकारों मे वीरेन्द्र सिंह चौहान , पुष्पेन्र्द सिंह, विजय करन , रणजीत सिंह, मेहरबान सिंह, राहुल कुमार , राजकुमार दोहरे ,दीपक खरे , आशीष समेले , जीवन यादव , आकाश राठौर , कप्तान सिंह राठौर , प्रदीप शिवहरे आदि शामिल रहे !

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने