स्वतन्त्रता दिवस पर चला पैदल गस्त में लिया सुरक्षा का जायजा
दिबियापुर थानाप्रभारी अपनी टीम के साथ पैदल गस्त
आदित्य शर्मा दिबियापुर:राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2020 74वें स्वतन्त्रता दिवस के दृष्टिगत थाना दिबियापुर के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया सुश्री सुनीति के निर्देशानुसार थाना प्रभारी दिबियापुर श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा मय दिबियापुर पुलिस, एलआयू प्रभारी औरैया श्री सुशील अवस्थी मय टीम, रेलवे पुलिस द्वारा संयुक्तरुप से मेटल डिटेक्टर के साथ फफूंद स्टेशन परिसर आदि संदिग्ध स्थानो पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चेकिंग कर ही टीमों द्वारा संदिग्ध स्थानो पर चेकिंग की गई व संदिग्ध लोगों से पूछंताछ की गई।उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुला कात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा।दिबियापुर थानाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा,क्राइम स्पेक्टर सुनील वर्मा ए एस टीम एलआईयू के साथ पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त किया। उन्होंने थाना क्षेत्र में कई किमी तक दिबियापुर में पैदल गश्त किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन नगर में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गस्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। कस्बे से लेकर गांवों तक पूरे समय गस्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश भूमिगत हो रहे हैं। गस्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछतांछ कर तलाशी भी ले रही है। एसओ ने कहा कि यह गश्त नियमित चलती रहेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know