कूड़ा डालने के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर पीटा
औरैया:सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहबदिया के अंतर्गत आज कूड़ा डालने के विवाद में दवंगो ने घर मे घुसकर परिजनों को मारपीटकर घायल कर दिया पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है पुलिस ने घायलों को डॉक्टर की परीक्षा के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है ग्राम शहबदिया निवासी मनोज कुमार परमार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र में बताया कि आजवह अपने घर पर था तभी गांव के कुछ लोग लाठी डंडा लेकर उसके दरवाजे पर आ गए और उसे गालियां देने लगे जब उसने गाली देने का विरोध किया तो उन सभी लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी मारपीट व शोरगुल की आवाज सुन के परिवार के अन्य सदस्य बचाने आए तो दबंगों ने उन पर भी लाठी डंडे से बाहर कर दिया जिससे मनमोहन सिंह उमा सिंह नीतू देवी मीना देवी सचिन और रणधीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए मामले की जानकारी होते ही गांव के अन्य लोग भी आ गए जिन्हें देखकर दबंग धमकी देते हुए वहां से चले गए पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नाम जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है पुलिस में तहरीर के आधार पर जांच शुरू करते हैं घायलों को डॉक्टरी परीक्षा के लिए 50 सैया अस्पताल भेजा है
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know