Top News

भूमि की पैमाइस करने गई टीम ग्रामीणों के विरोध पर लौटी!


उत्तरप्रदेश न्यूज़21औरैया:भूमि की पैमाइस करने गई टीम ग्रामीणों के विरोध पर लौटी
विवादित जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते लौटना पड़ा। पुलिस ने अधिकारियों के आने तक दोनों पक्षों से यथास्थिति बनाए रखने की हिदायत दी है।तहसील बिधूना के गांव अमरपुर नौगवां का गाटा संख्या 712 आबादी से जुड़ा है। उस पर गांव के लाखन सिह ने अपनी बता कर सोमवार को लेखपाल व पुलिस को मौके पर बुला कर पैमाइस कराना शुरू किया। उसी समय गांव के रामनरायन रामगोपाल अमर सिंह आदि ने अपना पुराना कब्जा बता कर विरोध करना शुरू कर दिया जिससे दोनों तरफ से काफी महिला पुरुष जमा हो जाने से मारपीट की नौबत आ गई। जिससे मौके पर पहले से मौजूद पुलिस ने किसी तरह कंट्रोल कर लोगों को तितर बितर कर पैमाइस रूकवा कर सब को मौके से हटाया। जिससे कोई बड़ी घटना न होने पाए। लेखपाल पवन दीक्षित का कहना है कि वह अधिकारियों के आदेश पर अखिलेश चन्द्र

के हिस्से की पैमाइस करने आए थे। दूसरा पक्ष जमीन को अपनी बता कर विरोध कर रहा है। एसआई रामप्रकाश पैमाइस के लिए दोनों तरफ के लोगों से वरिष्ठ आधिकारियों को मौके पर बुलाने तक काम बंद रखने को कह रहे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم