Top News

औरैया में पशुओं का खुरपका व मुंहपका के लिए होगा टीकाकरण!

उत्तर प्रदेश न्यूज21
उत्तरप्रदेश न्यूज़21औरैया:दुधारू पशुओं में होने वाली खुरपका व मुंहपका बीमारी को रोकने के लिए जनपद में 30 दिवसीय कार्यक्रम 18 अगस्त से शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 सितंबर तक चलेगा। पशु विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर पशुओं को वैक्सीन लगाएगी। पशुपालन विभाग ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

औरैया के मुख्य
पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि 18 अगस्त से प्रदेश के 28 जनपदों में राष्ट्रीय कार्यक्रम खुरपका व मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम का प्रथम चरण आरंभ हो रहा है। इसके तहत गोवंशीय व महिष वंशीय पशुओं को खुरपका व मुंहपका रोग से बचाव के लिए नि:शुल्क टीकाकरण पशुपालकों के दरवाजे पर जाकर किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक पशु के कान में एक यूनिट आईडी टैग नंबर डाला जाएगा। इसके उपरांत टीकाकरण किया जाएगा। इन रोगों से बचाव का एक मात्र उपाय पशु का टीकाकरण ही है। उन्होंने पशु पालकों से अपील करते हुए कहा कि टीम जब उनके दरवाजे पर पहुंचे , तो पशु को टीका अवश्य लगवाएं। जिससे उनके पशु मुंहपका व खुरपका जैसी बीमारी से निजात पा सकें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم