सक्षम कोरोना वारियर्स को प्रमाणपत्र देकर करेगी सम्मानित
दिबियापुर( औरेया) । सक्षम औरैया के जिला पदाधिकारियों की बैठक गूगल मीट पर सम्पन्न हुई।जिसमे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमे संगठन में सक्रियता के आधार पर कुछ परिवर्तन किए गए- डॉ श्याम गुप्ता जी(विशाल आई केयर दिबियापुर) को नेत्र वाधित प्रकोष्ठ जिला संयोजक की जिम्मेदारी , .डॉ मनीष वर्मा (नयन ज्योति आई केयर औरैया) को जिला संयोजक कॉम्बा की जिम्मेदारी ,डॉ प्रशांत तिवारी (अनमोल आई केयर दिबियापुर) को जिला
सह संयोजक कॉम्बा की जिम्मेदारी दी गई। वही
इसके अतिरिक्त संस्था से कोरोना वारियर्स प्रमाणपत्र देने का प्रस्ताव किया गया। जिसमें कोरोना महामारी में फ्रंट पर लड़ने वाले वारियर्स, पत्रकार बन्धु, डॉक्टर्स,सफाई कर्मी,पुलिस कर्मी,समाज सेवियों को प्रमाणपत्र देने पर सहमति बनी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ,जिला महासचिव राघवेन्द्र सिंह चौहान, जिला महिला प्रमुख सुमन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सम्पूर्णा त्रिपाठी व सक्षम युवा मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष आदित्य शर्मा उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know