जिले में टॉप टेन अपराधियो पर कार्यवाही शुरू डेरापुर के मेराज रुरा के कुलदीप शर्मा समेत जिले के कई टॉप टेन गिरफ्तार
टॉप टेन अपराधी जिला छोड़े वर्ना जेल की सलाखों में होंगे
उत्तर प्रदेश न्यूज 21 रिपोर्ट अजितप्रतापसिंह
कानपुर देहात:जिला के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देशन पर रविवार को जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई टॉप टेन अपराधियो की धरपकड़ शुरू हो गई है डेरापुर थाना के टॉप टेन के अपराधी मेराज पुत्र अब्दुल सलाम निवासी कस्बा डेरापुर व निहाल उर्फ जानू पुत्र सत्तार कस्बा डेरापुर व रुरा थाना क्षेत्र बनीपारा महाराज के रोहित सिंह गौर पुत्र सत्यवीर सिंह जिस पर हत्या अपहरण व मारपीट के रुरा थाना में आठ मामले दर्ज है वही दूसरी तरफ सिठमरा निवासी कुलदीप शर्मा पुत्र रामसेवक जिसपर एक दर्जन से ज्यादा हत्या बलात्कार,अवैध वसूली व गुंडागर्दी के मामले दर्ज है
यह तो केवल एक बानगी है बाकी पर जल्द कार्यवाही की जायेगी


إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know