जानकारी देती बाबा परमहंस नगर (नहरबाजार) वार्ड सभासद मालती देवी कश्यप
गंदगी से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा
हाटस्पॉट एरिया की अनदेखी से लोगों में दहशत
उत्तर प्रदेश न्यूज 21 ब्यूरो रिपोर्टर
दिबियापुर:नगर के नहर बाजार क्षेत्र समेत कई मोहल्ले इन दिनों कोरोना महामारी की चपेट में है।नहर पर मुख्य मार्ग स्थित बाजार सहित दुर्गा टाकीज गली एवं ओवर ब्रिज के उत्तरी किनारे की छोटी बजरिया के आस पास सभी दुकानें भी एसडीएम सदर के आदेश पर चौदह दिनों के लिये बंद करा दी गयी है।वहीं इस प्रतिबंधित क्षेत्रो में थाना पुलिस ने बैरी केटिगं भी करा दी है।नगर के इन क्षेत्रों में अचानक दर्जन भर से अधिक कोरोना पाजटिव केस मिलने से जहाँ हड़कम्प मचा हुआ है वहीं इस हाटस्पॉट क्षेत्र की समुचित सफाई और सेनेटाइजेशन न कराये जाने से इलाके के लोगों में काफी नाराजगी भी है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक ओर जहाँ नालियों की सफाई न होने से गंदगी फैल रही है। तो वहीं दूसरी ओर महामारी ग्रस्त क्षेत्र में सेनेटाइजेशन न कराये जाने से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका बनी हुयी है।इस सम्बध मैं वार्ड सभासद एंव अपनादल (एस) महिला मंच की जिला उपाध्यक्ष मालती देवी कश्यप ने नगर पंचायत प्रशासन पर वार्ड की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुये कहा कि हाटस्पाँट एरिया में जब कोई प्रशासनिक अधिकारी आता है।तो व्यवस्था चमकाने का प्रयास होता है।जबकि हकीकत में यहाँ गंदगी का साम्राज्य है।उन्होने नगर पंचायत व प्रशासन से वृहद स्तर पर साफ सफाई अभियान शुरु कराये जाने के साथ पूरे वार्ड को सेनेटाइज करवाने की माँग की है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know