औरैया- जनपद में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि हॉटस्पॉट एरिया में कोई व्यक्ति बेवजह बाहर घूमता हुआ पाया जाता है उसके खिलाफ महामारी महामारी एक्ट में कानूनी कार्रवाई की जाए। किसी को भी खतरनाक बीमारी में लापरवाही बरतने की इजाजत ना दी जाए। सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि विगत माह में 24 जुलाई से 27 जुलाई तक प्रतीक्षारत सैंपलों की रिपोर्ट आने से 40 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। शनिवार को तीन पुलिस कर्मियों व एक बैंक कर्मी समेत 40 नये कोरोना पाॅजीटिव मरीज मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 410 हो गयी है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने जनपद वासियों से अपील करते हुये कहा है कि जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीमारी को हल्के में न लिया जाये। ये बीमारी काफी खतरनाक बीमारी है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से कहा है कि वर्तमान में लॉकडाउन में काफी ढील दी गयी है। उसका दुरूपयोग न करें। उसका सही ढंग से पालन करें। बैंकों में जाये तो मास्क अवश्य लगाये व सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में जब बहुत आवश्यकता हो तभी जायें, मास्क जरूर लगायें। कोविड के प्रोटोकाल नियमों का अनुपालन अवश्य करें। समाज के हर वर्ग के लोगों को पालन करना है। अन्यथा की स्थिति में यह इंफेक्शन बढ़ता जायेगा।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका व नगर पंचायतों को सख्त निर्देश दिए गये कि सभी हॉटस्पॉट एरिया में नियमित रूप से साफ सफाई व सैनिटाइजेशन किया जाए। लोगों को घरों से बाहर बाहर न निकलने की हिदायत दी जाए। सेनेटाइजर व एण्टी लार्वा का छिड़काव बड़े पैमाने पर किया जाये।
शहर के मोहल्ला तिलकनगर में 12,
मोहल्ला सत्तेश्वर में 8,
मोहल्ला प्रेमान्नद में 6,
मोहल्ला जमालशाह में 1 व खानपुर में 1 के अलावा मुराजगंज में 1, सिद्दार्थनगर अजीतमल में 1, कस्बा बिधूना में 1, दानशाह सहार में 1, पन्हर गांव में 1, भाग्यनगर में 1 एवं कन्नौज के कमोल गांव का 1 मरीज संक्रमित पाया गया है। जिन्हें होम आइसोलट के अलावा कोविड एल वन हाॅस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक कुल 410 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।
वही स्वस्थ्य होने वालों संख्या 180 हो गयी है, 227 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक 03 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
जिले में कोरोना पर
*एक नजर*-
अब तक लिये गये कुल सैम्पल– 15995
अब तक प्राप्त हुये निगेटिव केस – 14179
प्रतीक्षारत सैम्पल की संख्या – 1403
अब तक पाजिटिव पाये गये मरीज -410
अब तक ठीक हुये मरीज – 180
शनिवार को पाजिटिव निकले मरीज – 40
शनिवार को ठीक होकर घर गये मरीज -00
शनिवार को लिये गये सैम्पल – 552
एक्टिव केसो की संख्या – 227
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know