औरैया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बीएड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिलेभर के कुल 1456 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी।
रविवार को परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को तीनों परीक्षा केंद्रों पर संबंधित कक्षों में सेनीटाइजेशन कराया गया।
परीक्षा नौ अगस्त को दो पालियों में होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर हर कक्ष में परीक्षार्थियों को दो गज की दूरी पर बैठने का सामाजिक दूरी का मानक तय किया गया है। बीएड परीक्षा नौ अगस्त को दो पालियों में होगी। पहली पाली नौ बजे से 12 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए शहर के तिलक इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, चौधरी विशंभर सिंह भारतीय इंटर कालेज केंद्र बनाए गए हैं।
डीआईओएस ह्रदय नारायन त्रिपाठी ने बताया कि परीथार्थियों को दो गज की दूरी पर बैठाने के हिसाब से सिटिंग प्लान बनाया गया है। परीक्षा को शांतिपूवर्क संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में शनिवार को सैनीटाइजेशन का काम भी करवाया गया है।
विकास सिंह कुशवाहा पत्रकार
सम्पर्क सूत्र- 9759153285
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know