Top News

अयोध्या में 492 वर्ष बाद और जालौन के ग्राम सिगटौली में 150 वर्ष बाद पुनः विराजमान होंगें रामलाल सरकार


रामभक्तों ने क्षतिग्रस्त पड़े मन्दिर के पुनः निर्माण का लिया संकल्प

रिपोर्ट:-महेन्द्र सिंह जालौन

ईंटों। जालौन।अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर निर्माण के लिए।देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी दामोदर दास के द्वारा भूमि पूजन कर शुभ मुहूर्त में समय 12 बजे से पूजन आरम्भ कर 12 बजकर 40 मिनट पर शिलान्यास कर दिया गया है।और राम लला की जन्म भूमि पावन अवध नगरी में मन्दिर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। और रामलाल हम आयेंगे मन्दिर वहीं बनायेंगे। नारे को संकल्प को पूरा कर दिया है।देश के सम्पूर्ण मन्दिरों में राम भक्तों ने भगवान राम माता सीता और भ्राता लक्ष्मण की हर्ष उल्लास से आरती पूजा अर्चना की है। राम भक्तों के शंखनाद से गंगन मण्डल गूंज उठा। मन्दिरों में रामायण पाठ किया गया है।
न्याय पंचायत ईंटों के ग्राम सिगटौली में करीब डेढ़ सौ साल पुराने राम दरबार बिराजमान मन्दिर जोकि क्षतिग्रस्त होकर खंडहर में तब्दील हो गया था।उसी मन्दिर का पुनः निर्माण करने के लिए। समस्त ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों के सहयोग से शुभ मुहूर्त में मंहान्त कस्तूरी देवी के द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास कर दिया गया है। रामायण पाठ का समापन कर प्रसाद बितरण किया गया। और रामभक्तों ने खुशी का इजहार करते हुए। दिवाली की तरह घी० के दीपक जलाऐ।सभी सनातनियों और राम भक्तों ने मन्दिंर का निर्माण कर पुनः राम दरबार स्थापित करने का संकल्प लिया है। अयोध्या में 492 वर्ष बाद और ग्राम सिगटौली में 150 सौ वर्ष बाद पुनः परिवार सहित राम लला सरकार विराजमान होंगें। मंन्दिर निर्माण का भूमिपूजन पं०आचार्य श्रीरमण तिवारी ने करवाया है। अरूण कुशवाहा कारीगर ने अपना सहयोग दिया।इस मौके पर गौरव दुबे, संजीव दुबे, ब्रिजेश दुबे,दिलीप दीक्षित, संजीव दीक्षित, ग्राम प्रधान गौरीशंकर शाक्यवार, रोहित दीक्षित पंचायत मित्र,रमाकान्त, बाबूराम उपाध्याय, शिवाकांत, शिवकुमार दुबे,पंकज शुक्ला, भगवती प्रसाद, राघवेन्द्र दीक्षित,खचेरे यादव,कमल सिंह,श्याम सुन्दर, शालिगराम, पप्पू यादव, बीरेंन्द्र यादव, राहुल यादव, उदयवीर कुशवाहा पूर्व प्रधान, सुमित, रितिक पाण्डेय, रामलाल पाण्डेय, मोंटू, रोहित,गोलू,अंन्शू, सुदामा यादव, राहुल,हाकिम, ऋषि पाठक,छोटू,दिलीप यादव,शिवराम दीक्षित,रविशंकर,धीरज दीक्षित, राजेन्द्र दीक्षित,सक्षम,कृष्ण कुमार, राजेश,सन्तोष, रजनीकांत पाठक, श्रीप्रकाश दीक्षित नवादा मण्डल अध्यक्ष, लवकुश त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रेट इण्डिया महा सभा, श्रीकान्त तिवारी, छुन्ना यादव,इसके अलावा पत्रकार भोला पाठक,संजय गुप्ता, नीलकमल, बिपिन, सियाराम,अनुज शर्मा, उपेन्द्र सिंह, राहुल कुमार, आदि सहित ग्रामीण व क्षेत्र लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में शोसल डिस्टेंस का पालन किया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने